फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: सांसद हिमाद्री ने जीतू पटवारी के बयान पर जताई नाराजगी, कहा-लगातार हार से बिगड़ गया मानसिक संतुलन

Wed, 27 Aug 2025 10:49 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी कहने वाले बयान पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे नारी समाज का अपमान बताते हुए कांग्रेस से माफी और कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और कांग्रेस उनकी प्रगति पचा नहीं पा रही। 
विज्ञापन
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर जहां एक ओर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने भी इस बयान पर कड़ीआपत्ति दर्ज कराई है। शहडोल सांसद हिमान्द्री सिंह ने सवाल किया कि कांग्रेस इस तरह के आंकड़े कहां से लाती है।

विज्ञापन


सांसद हिमाद्री सिंह ने वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं को शराबी कहना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान केवल एक महिला का नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की आंकड़े कहां से लाती है और अनर्गल बयान बाजी करते हैं। देश और प्रदेश की जनता ने जिस तरह से कांग्रेस को नकार दिया है, इससे इनका मानसिक संतुलन बिगड गया है।

ये भी पढ़ें-  बंगले से गुम हुआ कुत्ता तो RI ने पुलिसकर्मी को आधी रात उठाकर बेल्ट से पीटा, जयस का चक्काजाम
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही हैं, विपक्षी दल महिलाओं की प्रगति देखकर पचा नहीं पा रहा है जो नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। भारत की संस्कृति में महिलाओं को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है, और ऐसे शब्द कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करते हैं। कांग्रेस के नेताओं का बार-बार महिलाओं का अपमान किया जाना अस्वीकार्य है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा। हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा का संकल्प लें।
विज्ञापन


सांसद हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस से तुरंत माफी की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें। जिस तरह से नारी शक्ति का अपमान किया है इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें