फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: सोने-चांदी के व्यापारी को लगाया चूना, उसे ही नकली सोना देकर ले गए असली सोने के जेवर

सार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में सोने-चांदी के व्यापारी को नकली सोने के जेवर देकर उसके बदले में असली सोने के जेवर लेकर ठग फरार हो गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।  
विज्ञापन
अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में सोने-चांदी के व्यापारी के साथ ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में सोने-चांदी के व्यापारी के साथ ठगी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने नकली सोने के जेवर दिए और असली सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। अब व्यापारी ने कोतमा थाने में शिकायत दर्ज की है। 

विज्ञापन


सराफा कारोबारी दीपक सोनी की दीप गोल्ड ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दो युवकों ने वहां 16 ग्राम नकली सोने की चेन देकर असली सोने की चेन ली और चंपत हो गए। दुकानदार को ठगी का अहसास कुछ देर बाद हुआ, जब सोने को परखने पर ऊपर पॉलिश एवं अंदर पीतल रहा। एक लाख 25 हजार रुपये के लगभग की ठगी हुई है। दीपक सोनी ने मामले की शिकायत सराफा संघ सहित शासकीय हॉलमार्क एजेंसी बीआईएस और संबंधित थाना प्रभारी को दी है।

यह है मामला
व्यापारी दीपक सोनी ने बताया कि दो लोगों ने आकर 16 ग्राम सोने की चेन दी, जो उन्हें कथित तौर पर शादी में मिली थी। दिखने में सोने जैसे एवं बीआईएस का हॉलमार्क भी दर्ज था। नई चैन का भुगतान 6500 रुपये  फोन पे के माध्यम से दिया गया। राजेश गुप्ता नाम से बिल बनवाया गया। ठगों के शातिर होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह लोग अपने वाहन को अन्यत्र जगह खड़ा कर पैदल ही दुकान पर आए। ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद चले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें