फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur Crime: कबाड़ी की दुकान से रेलवे की बेयरिंग प्लेट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 05:24 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में कबाड़ी की दुकान से रेलवे के उपयोग में लाया जाने वाला लोहे की प्लेट जब्त करते हुए आरपीएफ टीम के द्वारा आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में आरपीएफ के द्वारा रेलवे संपत्ति के खरीदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अनूपपुर नगर के कबाड़ी की दुकान में छापामारी में तीन एसईजे बेयरिंग प्लेट मिलने पर जब्त करते हुए कबाड़ी को गिरफ्तार कर धारा-3 (अ) आरपी (यूपी) एक्ट का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रेसुब पोस्ट अनूपपुर प्रभारी निरीक्षक आरके राठौर के नेतृत्व में एएसआई एफआर यादव सहित टीम ने अनूपपुर-चचाई मार्ग पर स्थित विवेक गुप्ता उर्फ शिंकू कबाड़ी की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। तलाशी के दौरान तीन एसईजे बेयरिंग प्लेट को बोरी में छिपाकर रखा गया था। इस संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

साथ ही उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी अनजान व्यक्ति से लालचवश खरीद लिया था और अपने पास रखा था। उसके बाद रेसुब पोस्ट बल ने शिंकू कबाड़ी को गिरफ्तार करते हुए धारा-3 (अ) आरपी (यूपी) एक्ट का मामला दर्ज किया। इसके पहले भी रेल की संपत्ति चोरी करने के अपराध में 4 मुकदमे पहले से ही शिंकू के ऊपर कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें