फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बिहार चुनाव में अनूपपुर के युवक के फोटो का उपयोग कर फैला रहे भ्रम, थाने में हुई शिकायत

Fri, 29 Aug 2025 11:05 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के युवक नेक मोहम्मद की फोटो बिहार की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री को गाली देने वाला दिखाकर वायरल हुई। युवक ने कोतमा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए। युवक ने बताया कि वह केवल अनूपपुर में भाजपा कार्यकर्ता है और बिहार कभी नहीं गया। 

विज्ञापन
वह युवक जिसका फोटो बिहार में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को गाली देने वाले युवक के रूप में फैला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के युवक नेक मोहम्मद की फोटो बिहार में कांग्रेस के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान वायरल होने और प्रधानमंत्री को गाली देने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किए जाने के मामले में कोतमा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


युवक नेक मोहम्मद पिता गुलशेर मोहम्मद, ग्राम पंचखुरा, थाना कोतमा ने बताया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो निकालकर एडिट कर वायरल किया गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री को गाली दी और वह कांग्रेस का सदस्य नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता है। वास्तव में वह सिर्फ अनूपपुर में भाजपा का साधारण कार्यकर्ता है और कभी बिहार नहीं गया। कोतमा थाना प्रभारी रत्नमबर शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है और साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कहा कि यह मानहानि का मामला है और युवक को सलाह दी गई है कि वह न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराए। युवक ने बताया कि भोपाल के कुछ लोगों ने उनकी फोटो देखकर दुष्प्रचार की सूचना उन्हें दी। उन्होंने इसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सार्थक से शादी करने भागी, करण को पति बना लिया; पांच दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने चौंकाया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें