फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: दूसरे भी नहीं मिला नदी में लापता युवक का सुराग, घटनास्थल से 5 किमी दूर बमराड़-जोहिला संगम तक सर्चिंग

Sun, 27 Sep 2026 07:08 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के मौहरी गांव में बमराड़ नदी में नहाने के दौरान 35 वर्षीय देव सिंह लापता हो गए। एसडीईआरएफ टीम ने लगातार दूसरे दिन करीब पांच किलोमीटर तक नदी और बमराड़-जोहिला संगम क्षेत्र में तलाश की, लेकिन युवक का सुराग नहीं मिला। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन करती एस डी ई आर एफ टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मौहरी में शनिवार दोपहर बमराड़ नदी में नहाने के दौरान लापता हुए 35 वर्षीय युवक देव सिंह का दूसरे दिन लगातार रेस्क्यू के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीईआरएफ की टीम ने घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बमराड़-जोहिला नदी के संगम तक सर्चिंग की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। रविवार दोपहर 12 बजे से शाम तक तैराकों की मदद से नदी में खोजबीन की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम बरांझ निवासी देव सिंह पिता गणेशा सिंह उड़ाली कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल मौहरी आया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने 28 वर्षीय साले बेल सिंह के साथ ससुराल से करीब ढाई किलोमीटर दूर देवरी डवरा में नहाने गया था। इसी दौरान साबुन लगाने के बाद देव सिंह उठकर बमराड़ नदी की ओर गया और नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने के बाद वह वापस नहीं निकला। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर से एसडीईआरएफ की टीम शनिवार शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंची। रात करीब 9 बजे तक गोताखोरों और अन्य संसाधनों से तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर रात में रेस्क्यू रोक दिया गया। रविवार सुबह 6 बजे फिर से अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- हैवानियत: लोग रोकते रहे पर वो मारता रहा, भरे बाजार लोहे के पाइप मार-मारकर ले ली युवक की जान; खौफनाक मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलोमीटर तक नदी में तलाश
रविवार को सर्चिंग बोट के साथ एसडीईआरएफ के जवानों ने नदी के दोनों किनारों से पैदल भी तलाश की। टीम घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बमराड़-जोहिला नदी के संगम तक पहुंची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी ने बताया कि सुबह से लगातार खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। नदी में जलस्तर अधिक होने के साथ धारा का प्रवाह भी तेज है। बमराड़ नदी के किनारे अधिकांश हिस्से में झाड़ियां नहीं हैं। जोहिला नदी से पहले एक छोटा स्टॉपडैम है, जिसका गेट भी खुला हुआ है। ऐसे में युवक के तेज बहाव में बहकर जोहिला नदी की ओर जाने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि नदी के गहरे हिस्सों और झाड़ियों वाले स्थानों पर भी लगातार तलाश की जा रही है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें