फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्यों अपनी बेटी को शासकीय विद्यालय में पढ़ा रही हैं शहडोल सांसद हिमाद्री, जानें दाखिला कराकर क्या कहा

Sun, 29 Jun 2025 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

इस पहल को निजी विद्यालयों के प्रति बढ़ती होड़ के बीच शासकीय विद्यालयों में विश्वास जताने वाला कदम माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर सांसद के इस निर्णय की जमकर सराहना हो रही है। सांसद ने अभिभावकों से बेटियों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने और उनके सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पुत्री का शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजेंद्रग्राम में दाखिला कराने पहुंचीं सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हर व्यक्ति अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाना चाहता है। शासकीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता पर हर व्यक्ति को संदेह बना रहता है। वहीं, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी पुत्री का दाखिला राजेंद्र ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कराया है। उन्होंने स्वयं विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और शिक्षकों तथा बच्चों से संवाद करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी पुत्री गिरीश नंदिनी सिंह का शासकीय प्राथमिक कन्या शाला राजेंद्र ग्राम में प्रवेश कराया। इस दौरान अभिभावकों तथा छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्कूल जाए और हर बेटी आगे बढ़े यही संकल्प हर माता-पिता का होता है। यह विद्यालय राजेंद्र ग्राम बस स्टैंड परिसर में स्थित है जोकि सांसद के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रतलाम में डीजल में पानी मिलने के बाद मंत्री ने दिखाई सख्ती, पेट्रोल पंपों की जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हो रही है सराहना
आज जहां प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे निजी विद्यालयों में पढ़ाना चाहता है। वहीं सांसद ने अपनी पुत्री का शासकीय विद्यालय में दाखिला करते हुए शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास किया है। सोशल मीडिया पर भी सांसद की इस पहल की सराहना हो रही है।

बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें जरूर भेजें विद्यालय
विद्यालय में दाखिले के दौरान पुत्री गिरीश नंदिनी के साथ बैठी छात्राओं से उन्होंने बात करते हुए शैक्षणिक जानकारी उनसे प्राप्त की एवं दाखिले के लिए आए हुए उनके परिजनों से बात करते हुए कहा कि बेटियों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजते हुए उन्हें शिक्षा प्रदान करें। जब तक वह आगे बढ़ना चाहती हैं उनके सपनों को माता-पिता और परिवार के सदस्य पूरा करने में उनकी सहायता करें। बेटियां वह सब कुछ कर सकती हैं, जोकि बेटे कर सकते हैं। इसलिए उन्हें शिक्षित बनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें