अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनमौहरी गांव में बुधवार दोपहर 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वह घर के पास आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। तभी आम के पेड़ की डाल टूट गई। जमीन पर गिरने से आई चोटों के कारण अधेड़ को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है।
कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत सोनमौहरी गांव निवासी 52 वर्षीय उदलप्रसाद राठौर पिता सेमलू राठौर मंगलवार दोपहर घर के पास आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। तभी अचानक आम के पेड़ की डाल टूटने से वह ऊंचाई से जमीन पर गिर गए। उनके शरीर में अंदरुनी चोटें आई थी। गंभीर हालत में उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर ने जिला अस्पताल की पुलिस को दी। परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा किया गया। ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंपा गया।