फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन निर्माण, ये 16 ट्रेनें चार दिन के लिए रहेंगी रद्द

Sat, 09 Nov 2024 09:00 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में कोई ट्रेनों को नई रेल लाइन में सुधार कार्य के लिए रद्द किया गया है, जिसे जहां यात्री परेशान होंगे तो वहीं दूसरी ओर इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को बस और निजी साधनों से आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अनूपपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधोसंरचना विकास एवं बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के नाम पर एक बार फिर अनूपपुर होकर चलने वाली जबलपुर-अम्बिकापुर, रीवा-बिलासपुर सहित 16 यात्री ट्रेनों को 4 दिनों के लिए रद्द किया जा रहा है। रेल प्रशासन के अनुसार बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिस के कारण यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ता है। परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनूपपुर-कटनी सेक्शन में कुल 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 1680 करोड़ रुपये है। अब तक इस सेक्शन में 101.40 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

यह यात्री ट्रेन रहेंगी रद्द
16-19 नवंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 17 से 20 नवम्बर तक 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस, 15 से 19 नवम्बर तक 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, 16 से 20 नवम्बर तक 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 18 नवम्बर को 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, 19 नवम्बर को 11752 चिरमिरी- रीवा पैसेंजर स्पेशल, 17 नवम्बर को 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, को 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 14 नवम्बर को 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 16 नवम्बर को 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 19 नवम्बर को 05755 चिरमिरी- अनूनपुर पैसेंजर स्पेशल एवं 05756 अनूनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, 17 से 19 नवम्बर तक 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर, 17 से 19 नवम्बर तक 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर, 16 से 19 नवम्बर तक 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल एवं 17 से 20 नवम्बर तक 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें