फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, खिड़की की जाली निकालकर घुसे चोर; 50 हजार नकद भी ले गए

Thu, 12 Nov 2026 07:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

बरबसपुर में चोरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी ओमकार सिंह ठाकुर के घर खिड़की की जाली निकालकर चोरी की। आरोपी लाखों रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद ले गए। पुलिस डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है।

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची हुई पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र से लगे ग्राम बरबसपुर में अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर देर रात खिड़की की जाली निकालकर घर में दाखिल हुए और आलमारी में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरबसपुर निवासी ओमकार सिंह ठाकुर अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उनके घर में चोरी की वारदात हुई। बताया गया कि उनका नाती वॉशरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान उसने आंगन के दूसरी ओर स्थित स्टोर रूम की छत पर कुछ लोगों को देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आसपास के लोगों और डायल 112 को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले महापौर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीएस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

परिजनों ने घर की जांच की तो आंगन की ओर बने एक कमरे की खिड़की की जाली निकली हुई मिली। कमरे में रखी आलमारी के लॉकर से लाखों रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब मिले। बताया गया कि उक्त कमरे का इस्तेमाल सामान्य दिनों में नहीं होता था। इसे केवल घर में मेहमान आने पर ही खोला जाता था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास के निजी मकानों और मुख्य मार्ग के दूसरी ओर स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

एसडीओपी सुजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना देर रात करीब 2 बजे हुई है। परिजनों से चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें