फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचीं कोतमा की सोनाली, फोरमैन की बेटी ने बढ़ाया मान

Thu, 28 Nov 2024 08:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर की रहने वाली सोनाली सिंह ने केबीसी में पहुंचकर अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने सवालों के जवाब दिए। सोनाली ने बी टेक की पढ़ाई पुणे से की है और एम ए इंग्लिश दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान सोनाली का सामान्य ज्ञान पर मजबूत पकड़ बनी, जिससे उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लेने का अवसर मिला। 
विज्ञापन
अपने पिता के साथ केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ सोनाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतमा की बेटी सोनाली सिंह, जो वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं, 29 नवंबर को देश के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' के हॉट सीट पर नजर आएंगी। सोनाली की इस सफलता से पूरे नगर और जिले में गर्व का माहौल है। कोतमा के गोविंद कॉलोनी निवासी राम सिंह की बेटी सोनाली ने अपने ज्ञान और मेहनत से इस मंच तक पहुंचने का अवसर प्राप्त किया। सोनाली ने अपनी सफलता का श्रेय जनरल नॉलेज की किताबों, परिवार और कोचिंग सेंटर के सहयोग को दिया।

सोनाली ने बी टेक की पढ़ाई पुणे से की है और एम ए इंग्लिश दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान सोनाली का सामान्य ज्ञान पर मजबूत पकड़ बनी, जिससे उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यक्रम के प्रसारण से पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उन्हें वहां से कितनी राशि मिली।

सोनाली के 'केबीसी' में चयन से परिवार और नगरवासियों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सोनाली के घर पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोनाली ने बताया कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों का जवाब देना एक रोमांचक अनुभव था, और यह पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें