फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: एसएसटी चेक पोस्ट पर अभद्रता का आरोप, प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर

सार

अनूपपुर जिले में एसएसटी चेक पोस्ट में तैनात प्रधान आरक्षक ने आवागमन के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता की और परेशान किया। इसकी शिकायत की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
अनूपपुर में प्रधान आरक्षक को लाइन हाजिर किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में एसएसटी चेक पोस्ट में तैनात प्रधान आरक्षक ने आवागमन के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता की और परेशान किया। इसकी शिकायत की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


जिले के रामनगर थाना अंतर्गत स्टेडियम के पास बनाए गए चेक पोस्ट पर उपस्थित प्रधान आरक्षक जागेश्वर प्रधान पर वाहन चालकों से अभद्रता का आरोप लगाया है। परेशानी की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक जागेश्वर को लाइन हाजिर कर दिया है। वाहन चालकों ने आरोपित किया है कि शराब के नशे में धुत रहकर प्रत्येक वाहन चालकों से अभद्रता की जा रही थी। इसके बाद मंगलवार को वाहन चालकों एवं युवाओं ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों तक की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल ही शिकायत को गंभीरता से लिया और प्रधान रक्षक को लाइन हाजिर किया गया। बताया जाता है कि थाना प्रभारी को जानकारी लगने के बाद चेक पोस्ट जाकर उक्त पुलिस कर्मी को वाहन से थाना लाया गया। कार्यवाही के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें