फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: अनूपपुर में रात के अंधेरे में 200 टन कोयले का खेल! पुलिस ने 5 टेलर पकड़े; दो की टीपी भी एक्सपायर

Mon, 07 Sep 2026 05:50 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अनधिकृत रूट से कोयला परिवहन करते हुए पांच टेलर वाहनों को करीब 200 टन कोयले के साथ जब्त किया है। जांच में दो वाहनों की परिवहन पर्ची (टीपी) की समयसीमा भी समाप्त मिली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ वाहन अनधिकृत मार्ग से कोयला परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रात करीब 1:30 बजे खेडिया क्रेशर के पास बेलियाछोट की ओर से आ रहे पांच टेलरों को रोका। जांच के दौरान सभी वाहनों में करीब 40-40 टन कोयला लोड मिला।

दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि वाहनों के लिए निर्धारित रूट डोला होकर बिजुरी साइडिंग तक जाना था, लेकिन सभी वाहन बेलियाछोट से बिजुरी के अनधिकृत मार्ग से कोयला परिवहन करते पाए गए। इनमें दो वाहनों की टीपी की समयसीमा भी समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

पुलिस ने टेलर क्रमांक एमपी18जेडसी8029, सीजी04पीसी1952, सीजी10सीए0657, सीजी04आरबी5214 और सीजी10बीआर9633 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। वाहनों के चालक शेख रमजान, अमर सिंह गोंड, राजेंद्र रैदास, प्रदीप कुमार सिंह और हीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, निर्धारित रूट में बदलाव और समयसीमा समाप्त टीपी के आधार पर परिवहन करना मध्यप्रदेश खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण अधिनियम की धारा 18(1)(5) का उल्लंघन है। पुलिस ने सभी चालकों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा, अनूपपुर में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक मनोज उपाध्याय सहित बिजुरी पुलिस टीम की भूमिका रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें