फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: सुबह से शाम तक बंद रहे नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दिखा व्यापक असर

Thu, 01 Aug 2024 09:49 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में लोगों के द्वारा अपनी दुकानों को बंद करते हुए फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
बंद का रहा असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिला मुख्यालय में गुरुवार को फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी के कारण नगरवासियों को हो रही परेशानी को लेकर जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के आह्वान पर सुबह से ही पूरा नगर बंद रहा। ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी से परेशान लोगों ने खुली कर इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए अपनी दुकान एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए इस पर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से शाम तक आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। जहां नगर के इंदिरा तिराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर, जिला चिकित्सालय कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित दुकान पूरी तरह से बंद रही। इसके कारण यहां शासकीय कार्य से पहुंचने वाले लोगों को गुरुवार को काफी सुविधा का सामना करना पड़ा होटल सहित अन्य जरूरत की सभी वस्तुओं के दुकान बंद होने के कारण लोग परेशान होते नजर आए।

फोटो कॉपी दुकान स्टेशनरी सहित शासकीय कार्यालय के समय पर स्थित सभी दुकान बंद होने से दूरदराज से आए लोगों को परेशान होते देखा गया। इसके साथ ही एक निजी विद्यालय में भी ओवर ब्रिज निर्माण कार्य बंद होने से आवागमन में होने वाली परेशानी को लेकर के विद्यालय बंद रखा। दवाई दुकान संचालकों के द्वारा भी बंद में अपना समर्थन देते हुए दोपहर तक दवाई दुकानों को बंद रखा गया तथा शाम के समय इसका संचालन किया गया। इसके साथ ही होटल लॉज तथा भोजनालय भी बंद रहे।
विज्ञापन


ठेकेदार ने पिलर निर्माण कार्य किया प्रारंभ
जहां एक ओर ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया था तो दूसरी ओर इसका असर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देखा गया। जहां गुरुवार की सुबह से ही पिलर निर्माण का कार्य मजदूरों के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य में लगभग 10 मजदूर गुरुवार को लगे हुए थे, जो कि पूरे दिन यह निर्माण कार्य चलता रहा। यह काम बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ था।

नगर का व्यवसायिक माहौल होता जा रहा समाप्त
ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी को लेकर के अनूपपुर के प्रगतिशील ढाबे के संचालक फिरोज मंसूरी ने बंद के समर्थन में ढाबा बंद रखा। फिरोज ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य में देरी की वजह से न्यायालय, कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय सहित रेल लाइन के उस पर स्थित लोग अब ट्रैफिक तथा आवागमन में परेशानी के कारण नगर के दूसरे हिस्से में स्थित होटल एवं अन्य दुकानों में आना पसंद नहीं करते हैं, जिसके कारण नगर के किसी एक नहीं बल्कि सभी व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्होंने बंद को अपना समर्थन देते हुए दुकान बंद रखा।

अनूपपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश गौतम ने कहा कि अभी यह सांकेतिक विरोध है। यदि इसके बावजूद फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की रफ्तार नहीं बधाई तथा जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा नहीं किया गया तो फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए समस्त नगर वासियों के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा। विभागीय लापरवाही के कारण नगर दो टुकड़ों में बट गया है, जिसको लेकर के लगातार लापरवाही की जा रही थी जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें