फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे अनूपपुर,लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

Fri, 16 Aug 2024 12:49 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव डिंडोरी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 3 बजे अनूपपुर में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उमावि प्रांगण में लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार 16 अगस्त को अनूपपुर के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उमावि प्रांगण में लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम शामिल होंगे। इस दौरान वे  जिले के 201 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


अनूपपुर प्रवास के दौरान सीएम यादव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डिंडोरी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 3 बजे अनूपपुर में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उमावि प्रांगण में लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम शामिल होंगे। जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सीएम यादव 176 कार्यों का लोकार्पण होगा, जिसकी लागत 8 हजार 154.06 लाख है। 01 हजार 514.43 लाख के 25 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस तरह कुल 201 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 9 हजार 669.06 लाख है। शाम 4:40 बजे अनूपपुर से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें