फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे अनूपपुर, शनिवार को करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करपा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।  
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अप्रैल को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के करपा बाजार ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अप्रैल को 11:40 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे पुष्पराजगढ़ विधानसभा के करपा के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। करपा में आयोजित भाजपा प्रत्याशी सांसद हिमाद्री सिंह की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वोटर्स को भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील करेंगे। इसके पश्चात वह 1:15 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें