फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: नगर परिषद डोला के कर्मचारी से 80 हजार रुपये की ठगी, मौसा बनकर ट्रांसफर कराए रुपये

Mon, 07 Apr 2025 07:13 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

गोकरण की सैलरी महज सात हजार रुपये है और उन्होंने कई वर्षों की मेहनत से 91 हजार रुपये जोड़े थे, जिसमें से 80 हजार ठग के झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर कर दिए। मामला पकड़ में आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। 
विज्ञापन
पीड़ित गोकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ठगों द्वारा तरह-तरह के नुस्खे अपनाए जाते हैं और किसी न किसी माध्यम से लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं और सामने वाले को पूरी तरह से कंगाल बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंस नगर डोला के रहवासी नगर परिषद डोला के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गोकरण गोस्वामी के साथ ठगों ने मौसा बनकर साइबर फ्रॉड से 80 हजार की ठगी की गई। गोकरण गोस्वामी ने बताया कि वह एक दैनिक कर्मचारी है और उसकी सैलरी मात्र सात हजार प्रतिमाह है और कई सालों से थोड़ा-थोड़ा कर अपने एकाउंट में 91 हजार रुपये जमा किए थे, जिसमे से ठगों द्वारा 80 हजार रुपये की ठगी कर ली।

ये भी पढ़ें- शिप्रा टोल नाके पर युवकों ने मचाया उत्पात, टोल टैक्स मांगने पर की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकरण गोस्वामी ने बताया कि 12:00 बजे जब वहां नगर परिषद डोला का सर्वे कार्य कर रहा था। उस दौरान एक फोन आया जो बोला कि मैं गुड्डी का घर वाला तुम्हरा (मौसा) बोल रहा हूं। जिससे गोकरण को ये लगा कि ये फोन उसके मौसा का है और ठग मौसा द्वारा बोला गया कि मैं तुम्हारे फ़ोन-पे में पैसा डाल रहा हूं। मेरे फ़ोनपे से मेरे दोस्त को पैसा नहीं जा रहा है तुम फ़ोनपे से पैसा भेज दो और गोकरण के मोबाइल में पैसा आने का मैसेज प्राप्त हुआ। उसको लगा कि फ़ोनपे में पैसा आ गया है। जिस पर एक-एक कर पहले 20 हजार फिर 15 हजार, फिर 25 हजार, फिर 20 हजार रुपये अलग अलग नम्बरों में पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया। उसे थोड़ा शक हुआ तब अपने एकाउंट चेक किया तो देखा कि उसके एकाउंट में मात्र 11 हजार बचे हैं। तो उसके द्वारा 11 हजार अपने भाई के एकाउंट में ट्रांसफर कर दौड़ते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई। उसके पश्चात तुरंत थाना रामनगर में पहुंच कर साइबर पोर्टल 1930 में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस का कहना है कि इनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही एकाउंट में होल्ड लग गया है जल्द ही इसका पैसा मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें