फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: प्रवेश उत्सव के दौरान बंटने वालीं किताबें अब तक विद्यालयों में नहीं पहुचीं, कैसे शुरू होगी पढ़ाई

Sun, 06 Apr 2025 01:48 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 3,41,053 किताबें वितरित की जानी हैं, जिनमें से अभी तक 2,51,664 किताबें ही बीआरसी को प्राप्त हुई हैं, जो कुल किताबों का 74 प्रतिशत है। ऐसे में कई स्कूलों में बिना किताबों के ही प्रवेश उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विद्यालय में मनाया जा रहा प्रवेश उत्सव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शासकीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसे में शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य किस तरह संपन्न होगा, इसे लेकर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी चिंता में नजर आ रहे हैं। जिले में 1232 शासकीय विद्यालय संचालित हैं, जहां 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके लिए 1 अप्रैल से आरंभ हुए प्रवेश उत्सव सत्र में पुस्तकों का वितरण होना था, लेकिन अभी तक जिले के सभी स्कूलों में सभी किताबें नहीं पहुंच पाई हैं, जिसके कारण वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


 

कक्षा वितरित की जाने वाली किताबें
1 20,994
2 20,994
3 27,993
4 30,565
5 34,076
6 53,361
7 84,816
8 68,463
कुल  3,41,053



ये भी पढ़ें: जंगल में चीतों को परात में पानी पिलाया, आवाज देते ही शवकों के साथ आई ज्वाला, हैरान कर देंगी तस्वीरें

विज्ञापन



अब तक 74 प्रतिशत किताबें ही मिलीं
जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 3,41,053 किताबें वितरित की जानी हैं, जिनमें से अभी तक 2,51,664 किताबें ही बीआरसी को प्राप्त हुई हैं, जो कुल किताबों का 74 प्रतिशत है। इनमें से 2,37,444 किताबों को बीआरसी ने विद्यालयों को वितरण के लिए भेजा है, जिनमें से विद्यालयों को 2,36,918 किताबें प्राप्त हुई हैं। वर्तमान में 2,14,004 किताबों का वितरण कार्य विद्यालयों द्वारा किया जा रहा है।

विकासखंड स्तर पर किताबों के वितरण की स्थिति

विकासखंड कुल ऑर्डर प्राप्त किताबें
अनूपपुर 65,215 42,606
जैतहरी 90,739 51,926
कोतमा 42,596 27,659
पुष्पराजगढ़ 1,42,503 79,213



ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह ने की विजयासन मां की पूजा, बेटों-बहुओं और पत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन


अभी पूरी किताबें नहीं मिली 
सर्व शिक्षा अभियान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक रीवा से किताबों का जो आवंटन मिलना है, वह पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण सभी विद्यालयों में वितरण कार्य नहीं हो सका है। जो भी किताबें प्राप्त हुई हैं, उन्हें बीआरसी धीरे-धीरे विद्यालयों को वितरित कर रहे हैं। विद्यालयों में किताबें नहीं होने से पढ़ाई की समस्या पर विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द इसे लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है।

बिना किताबों के मनाना पड़ रहा प्रवेश उत्सव  
शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाए जाने के दौरान छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण किया जाना था, लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में अभी तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं, जिसके कारण उन्हें प्रवेश उत्सव पर्व बिना किताबों के ही मनाना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें