फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: भालूमाड़ा में जुआ खेलते पकड़ाया भाजपा का पार्षद, सरगना फरार

Mon, 31 Mar 2025 04:35 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

भालूमाड़ा पुलिस ने कोतमा भाजपा पार्षद सुशील तिवारी को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मुख्य सरगना धर्मेंद्र मिश्रा फरार है। पुलिस ने 8,040 रुपये, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे जब्त बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतमा भाजपा पार्षद चुन्ना उर्फ सुशील तिवारी को भालूमाड़ा पुलिस ने रविवार रात जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पार्षद के पकड़े जाने के बाद उसे बचाने के लिए नेताओं के फोन अफसरों के पास लगातार आते रहे, लेकिन पुलिस ने निर्देशानुसार कार्रवाई कर उसे थाना लाकर केस दर्ज किया। मामले में मुख्य सरगना धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ नान्हे, निवासी पसान, फरार है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय खलको के अनुसार, धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ नान्हे अपने साथियों के साथ भालूमाड़ा, शिवलहरा, पोड़ी, चोड़ी, भाद, बाड़ीखार के जंगलों में जुआ खिलवाने की गतिविधियों में लिप्त था। रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाड़ीखार के जंगल में घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- कोतमा में आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी को जबरन उठाया, भेजा जिला चिकित्सालय
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने देखा कि आरोपी 52 ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाजपा पार्षद सुशील कुमार उर्फ चुन्ना (46 वर्ष), निवासी वार्ड 18 सुंदर नगरी, और मनोज कुमार (60 वर्ष), निवासी भालूमाड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 8,040 रुपये नगद और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गईं। वहीं, सरगना नान्हे उर्फ धर्मेंद्र मिश्रा अपने दो साथियों के साथ पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉक्टरों की मांग को लेकर आमरण अनशन, बिना विशेषज्ञ कई साल से संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। गौरतलब है कि आरोपी पार्षद इससे पहले भी कई बार जुआ खेलते हुए पकड़ा जा चुका है। थाना प्रभारी संजय खलको ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें