चक्का जाम करते हुए ग्रामीण और परिजन
रामनगर थाना अंतर्गत सेमरा के पास बुधवार दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि मृतक सोनू सिंह पाव पिता रामलाल निवासी ग्राम भलमुडी दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 15 सीपी 1777 को रोड के किनारे खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, तभी सेमरा तरफ से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 ए ए 4421 ईंट लोड कर लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रहा था। ट्रैक्टर ने सोनू सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक सोनू सिंह पाव 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-
शहडोल में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद मचा बवाल, परिजनों ने किया NH 43 पर चक्का जाम; इंसाफ की गुहार
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम समाप्त कराया और शव को बिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां पर यह सड़क दुर्घटना हुई है कुछ दिनों पूर्व इसी स्थान पर सेमरा निवासी विष्णु दत्त द्विवेदी की भी ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर गति अवरोधक लगाने की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आधे घंटे तक परिजनों ने किया सड़क पर चक्काजाम
घटना के पश्चात मृतक युवक के परिजनों ने रामनगर से आमाडाड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले राज्य मार्ग को जाम कर दिया तथा घटना के पश्चात मुहावजे की मांग को लेकर के विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बैठे हुए लोगों को समझाइश देकर के उठाया गया।