बाइक सवार हुआ दुर्घटना का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में बताया गया कि वीरेंद्र सिंह पिता इंद्र सिंह निवासी कनई टोला थाना बिजुरी जोकि बिजुरी से अपने घर की ओर दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 एम डी 0925 से जा रहा था, तभी माइन्स कॉलोनी के समीप सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसे कट मार दिया, जिससे उसका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एक पैर टूटा
इस हादसे में उसका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा हंड्रेड डायल को दी गई। जहां कांस्टेबल नागेंद्र सिंह एवं पायलट रामखेलावन के द्वारा घायल को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है, जहां उसका एक पैर इस दुर्घटना में टूट चुका है।