फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, रात को रखवाली के लिए रुका था

Wed, 06 Mar 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में 26 वर्षीय युवक अपने निर्माणाधीन मकान में रात रुक कर रखवाली किया करता था। बुधवार सुबह परिजन वहां पहुंचे तो घर के अंदर रस्सी से युवक का शव फांसी के फंदे पर  लटका पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम खांडा में 26 वर्षीय युवक ने अपने नवनिर्मित मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों को घर आने पर मिली। कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि रामपुर निवासी रामकृष्ण गुप्ता पिता नंदकिशोर (26) ने पेट्रोल पंप के समीप स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में लगे काम का देखरेख के साथ रात में रुक कर उसकी रखवाली किया करता था। बुधवार सुबह परिजन वहां पहुंचे तो घर के अंदर रस्सी से युवक का शव फांसी के फंदे पर  लटका पाया गया। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक नागेश सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फांसी से नीचे उतारने पंचनामा कार्यवाही की। शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना के पीछे के कारणों को तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें