फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: सूदखोर की दादागीरी, सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी के खाते से निकाले 28 लाख

Fri, 18 Oct 2024 10:58 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में सूदखोरी में जमापूंजी हड़पने का मामला सामने आया है। रिटायरमेंट में मिले रुपये सूदखोर ने चेक से निकाल लिए। जब पीड़ित बात करने पहुंचा तो उसे केस में फंसा देने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पीड़ित लखन केवट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूदखोरी के मामले में पुलिस पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी के रिटायरमेंट पर मिली जमा पूंजी को चेक के माध्यम से सूदखोर ने हड़प लिया और जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई तो उसे ही चेक बाउंस के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित में इसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह है मामला
शिकायतकर्ता लखन केवट पिता लक्ष्मण केवट (61) निवासी जमुनिहा टोला में शिकायत में उल्लेखित करते हुए बताया कि 31 मई को वह एसईसीएल बहेराबांध से सेवानिवृत हुआ। सेवानिवृत्ति के पूर्व लगभग 2 वर्ष तक बीमारी की वजह से ड्यूटी ना कर पाने पर उसने अपने प्रोविडेंट फंड का पैसा निकालने के लिए परवेज अंसारी निवासी मौहारपारा महेंद्रगढ़ से मुलाकात हुई। जिसमें ढाई लाख रुपये पीएफ से निकलवाने के लिए कहा, जिस पर पीड़ित के बैंक से संबंधित सभी दस्तावेज एवं चेक बुक तथा अन्य दस्तावेज लेने के बाद परवेज ने पीड़ित को 25000 ब्याज में उधार दिए। पीएफ का पैसा निकलने पर ढाई लाख रुपए में से सिर्फ 40000 पीड़ित को दिया। इसके पश्चात जरूरत पड़ने पर छोटी-मोटी रकम ब्याज पर वह परवेज से उधार लेता रहता था। 31 मई 2024 को वह सेवानिवृत्ति हुआ तो उसे सेवानिवृत्ति के एवज में मिले रुपए में से परवेज अंसारी ने पूर्व में दिए गए चेक से 28 लाख 48 हजार रुपए आहरित कर लिए। जहां बैंक जाने पर जानकारी मिलने पर गलत तरीके से उसके खाते से निकाले गए रुपए की मांग करने के लिए जब वह परवेज अंसारी के पास गया तो रुपए लौटाने की बजाय उसने कहा कि अभी तक जो भी तुमने उधार लिया था वह पूरा हो गया। जिस पर पीड़ित ने कहा कि जो रुपए उधार लिए थे वह तो काफी कम था, जिससे नाराज होकर परवेज अंसारी ने उसे पूर्व में दिए हुए चेक के आधार पर बाउंस करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मामले की शिकायत मिलने पर इस मामले में पुलिस ने आरोपी परवेज अंसारी के विरुद्ध धारा 420,384,386,406 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें