फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: एडीजीपी ने सेंट्रल बैंक का किया निरीक्षण, हत्या के मामले में 30,000 का इनाम किया घोषित

Mon, 29 Jul 2024 08:22 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के बिजली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक में चोरी के प्रयास के मामले तथा चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुम्मीवर में हत्या के मामले में एडीजीपी शहडोल डीसी सागर ने आरोपियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा करने के साथ ही मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के सेंट्रल बैंक बिजुरी में चोरी के मामले को लेकर के डीजीपी डीसी सागर ने सेंट्रल बैंक शाखा बिजुरी का निरीक्षण करते हुए बिजुरी पुलिस को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने अज्ञात चोर की गिरफ्तारी के लिए 30,000 का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


एडीजीपी ने अपराध का पर्यवेक्षण कर अनुसंधान टीम को वैज्ञानिक, फॉरेंसिक, साइबर फॉरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि के आधार पर विवेचना करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैंक में चोरी के प्रयास में शामिल संदिग्ध आरोपियों की सूचना देने या फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 30,000 इनाम देने की उद्घोषणा की गई है। इसके अलावा एडीजीपी डीसी सागर द्वारा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने हेतु समझाइश दी गई।

तुम्मीवार में हत्या के फरार आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम
11 जुलाई को ग्राम तुम्मीवर में अज्ञात आरोपियों ने जयराम बैगा को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाते हुए घायल करके घटना स्थल से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर दिनांक 12 जुलाई को थाना चचाई में धारा- 296, 115 भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया। परिजनों द्वारा घायल जयराम बैगा का जिला अस्पताल अनूपपुर एवं मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज कराकर घर लाने पर दिनांक 28 जुलाई को जयराम बैगा की मृत्यु हो जाने पर उक्त अपराध में हत्या की धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता बढ़ाई गई और फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एडीजीपी डीसी सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं थाना प्रभारी चचाई के साथ घटना स्थल पहुंचे और अपराध का पर्यवेक्षण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  एवं अनुसंधान टीम को वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि के आधार पर विवेचना करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हत्या में शामिल संदिग्ध आरोपियों की सूचना देने या फरार आरोपियों की  गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 30,000 रुपये का इनाम देने की उद्घोषणा की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें