फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

Sun, 15 Mar 2026 08:59 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और अपहरण में उपयोग लाया गया वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस ने एक तरफा प्यार की सनक में युवती का अपहरण करने के मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 13 मार्च को पीड़िता ने थाना जैतहरी में शिकायत दर्ज कराई कि जयप्रकाश राठौर ने उसे जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर विवाह के उद्देश्य से अपहरण कर लिया था। पीड़िता शहडोल के पैरामेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है और लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से जयप्रकाश राठौर से हुई थी। आरोपी ने विवाह का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने अपने माता-पिता की सहमति से ही विवाह करने की बात कही।

आरोपी जयप्रकाश पिपरिया में युवती को छोड़कर फरार हो गया
13 मार्च को दोपहर में युवती अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे जयप्रकाश राठौर ने चेहरा ढककर उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। वाहन में चालक सहित एक अन्य युवक भी मौजूद था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत वाहन की तलाश शुरू की। आरोपी जयप्रकाश पिपरिया में युवती को छोड़कर फरार हो गया, जहां से परिजन उसे सुरक्षित घर ले आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में LPG के लिए लंबी कतारें: गोदामों पर सुबह से उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुए सिलिंडर
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश राठौर (23) निवासी चोरभठी थाना जैतहरी, शुभम राठौर (23) निवासी बेला थाना अनूपपुर तथा सागर पटेल (22) निवासी मौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एम पी 65 जेड बी 4472 को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा , अमरलाल यादव, जे पी एच तिर्की, विनोद विश्वकर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें