फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Mar 2026 08:18 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के जैतहरी में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती की शनिवार रात और युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में विलाप करते मृतकों के परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में घर से भागे हुए प्रेमी जोड़े की जहर खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 वर्ष युवती 3 मार्च की शाम शौच के बहाने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान युवती की बहन ने परिजनों को बताया कि उसकी फोन पर शंकर उर्फ अभय राठौर (20 वर्ष), निवासी उमरिया से बातचीत होती थी। जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी 3 मार्च से लापता है। इसके बाद 5 मार्च को परिजनों ने जैतहरी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी
विज्ञापन


6 मार्च को युवती ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर 2000 रुपए और आधार कार्ड लेकर अनूपपुर आने को कहा। बहन परिजनों के साथ अनूपपुर पहुंची और बताए गए अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन भी की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी बीच 7 मार्च की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसे गंभीर हालत में जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिजन जब रात में जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक युवती की रात करीब 8:30 बजे मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां शंकर उर्फ अभय राठौर का भी उपचार जहर के सेवन से गंभीर हालत होने पर किया जा रहा था। युवक की हालत नाजुक थी और रविवार दोपहर उसकी भी मौत हो गई। जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में संभावना है कि युवक-युवती 3 मार्च को जैतहरी से बाहर चले गए थे और 7 मार्च की दोपहर नर्मदा ट्रेन से वापस लौटे। गांव पहुंचने से पहले ही दोनों ने रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने युवक का भी पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें