फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बहन बनाकर भरोसा जीता, विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर सेवानिवृत्त शिक्षिका से 23.70 लाख की ठगी

Thu, 13 Aug 2026 02:03 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर की 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका से साइबर ठगों ने विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 23.70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एयरपोर्ट, पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जबकि 80 हजार रुपये फ्रीज किए गए। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में विदेशी गिफ्ट भेजने और उसे एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा पकड़े जाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अनूपपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका से करीब 23.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 अनूपपुर निवासी 64 वर्षीय डुम्मी पडवार ने शिकायत में बताया कि करीब चार माह पहले उनकी फोन पर अमन प्रीत नामक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को इंग्लैंड में कारोबार करने वाला बताते हुए पीड़िता को बड़ी बहन बताया और रक्षाबंधन पर गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर दिल्ली एयरपोर्ट, आगरा पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर गिफ्ट के नाम पर लगातार रकम जमा कराई। कभी एयरपोर्ट शुल्क, कभी दस्तावेज, टैक्स और सामान को जिले से बाहर ले जाने की अनुमति के नाम पर पीड़िता से अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए।

शिकायत के मुताबिक 19 जून से 2 जुलाई के बीच कई बार रकम जमा कराने के बाद जब आरोपियों ने दोबारा बड़ी रकम की मांग की, तब पीड़िता को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि अमन प्रीत से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई थी और वह उसका वास्तविक नाम-पता भी नहीं जानती है। शिकायत में कुल 23 लाख 70 हजार 900 रुपये की ठगी का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, दुकानें, मॉल और होटल 24 घंटे तक संचालित किए जा सकेंगे

2023 में हुई थी सेवानिवृत्त
शिकायत में महिला ने बताया कि वह शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय बस्ती से 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुई है। इसके बाद सेवानिवृत्ति से प्राप्त हुई राशि और पेंशन के सहारे वह जीवन यापन कर रही थी। साइबर ठगों द्वारा महिला को जेल जाने का डर दिखा करके उसकी सारी जमा पूंजी अपने खातों में डलवा ली गई।

बहन बनाकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम
महिला द्वारा बताया गया कि अमन प्रीत नाम के युवक का उसके पास लगभग 4 महीने पहले फोन आया था। इसने बताया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है और इंग्लैंड में रहकर वह अपना बिजनेस संभाल रहा है तथा महिला को वह अपनी बड़ी बहन की तरह मानता है। रक्षाबंधन के लिए अमन प्रीत के द्वारा महिला को एक गिफ्ट भेजने की बात कही गई। जहां साइबर फ्रॉड ने सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ 75 लाख रुपये कीमती सामान की रसीद नहीं होने पर 70000 देने को कहा। फिर अलग-अलग नंबर से 20 किस्तों में 23 लाख 70 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन


सिर्फ 80 हजार रुपए फ्रीज
इस मामले पर थाना प्रभारी संजय अशोक एक्का ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा इस पर की गई पड़ताल में पाया गया कि जिन हाथों में राशि ट्रांसफर की गई थी उनसे दर्जनों खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी गई और आहरित कर लिए गए। सिर्फ 80 हजार रुपए एक खाते में जमा होने पर उसे फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें