फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सरकार का ऐलान: द कश्मीर फाइल्स को प्रदेश में टैक्स फ्री किया, कश्मीर पंडितों को बेघर करने की है कहानी

Sun, 13 Mar 2022 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी। फिल्म में कश्मीर पंडितों को बेघर करने की कहानी है।
विज्ञापन
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय से ट्वीटर कर यह जानकारी  दी गई। फिल्म में कश्मीर पंडितों को बेघर करने की कहानी है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। इस फिल्म पर फैंस सोशल मीडिया पर अपने अपने विचार रख रहे है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको टैक्स फ्री करने की फैंस मांग कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। 

रामेश्वर कश्मीर पंडितों के साथ देखेंगे फिल्म 
 हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा कश्मीरी पंडितों के साथ सोमवार शाम को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने जाएंगे। 

फिल्म में कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकार हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें