फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के स्टाफ ने रौंद दी किशोरी की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के दतिया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज किस्सा सामने आ रहा है, जहां सरकारी 108 एंबुलेंस के चालक और उसके साथियों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एडिशन एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 108 एंबुलेंस के ड्राइवर विक्की धाकड़ (40) उसके साथी हितेन्द्र और विक्रम अहिरवार ने एक 17 साल की एक किशोरी का मंगलवार को अपहरण कर लिया।

इसके बाद तीनों आरोपी किशोरी को लेकर भदौनी गांव में स्थित विक्की के किराए के मकान पर पहुंचे और वहां बारी बारी उससे बलात्कार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी को जानता था एंबुलेंस का ड्राइवर

एसपी ने बताया कि आरोपी विक्की और पीड़ित किशोरी एक दूसरे को जानते थे इसी का फायदा उठाकर उसने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने धोखे से उसका अपहरण कर लिया।

बुधवार को किशोरी बदहाल हालत में वापस लौटी और घर वालों को सारा किस्सा बताया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी के अनुसार विक्की एंबुलेंस का ड्राइवर है जबकि उसके दोनों साथी तकनीशियन। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें