फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सीएम से मिलने पहुंचे अक्षय, मध्यप्रदेश में करेंगे 'टॉयलेट' की शूटिंग

Sun, 27 Nov 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट' की मथुरा में  शूटिंग कर रहे अक्षय अचानक ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए। वहां उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
विज्ञापन


अक्षय ने सीएम से अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के तीर्थ ओंकारेश्वर और महेश्वर में फिल्म की शूटिंग होनी है। बताया जा रहा है कि यहां 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग होगी।

फिल्म में महेश्वर के घाट और कई महल के सीन को प्रमुखता से फिल्माया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर आर.बाल्की ने दो महीने पहले इन दोनों तीर्थों की रेकी की थी, जिसके बाद इसका चयन किया गया। ये पहली बार है कि अक्षय मध्य प्रदेश में पहली बार शूटिंग के लिए आ रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी और मार्च तक फिल्म की यहां शूटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग में महेश्वर की लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें