फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे अक्षय, लेकिन इस वजह से फंस गए विवाद में

Sat, 23 Oct 2021 04:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश पुलिस ऐसे मामलों में 500 रुपये का चालान करती है और काली फिल्म भी उतरवा देती है। देखना है कि अक्षय के मामले में क्या होता है। 
विज्ञापन
Akshay kumar in Ujjain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ विवाद का जुड़ जाना कोई नई बात नहीं है। नया मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है। अक्षय कुमार शुक्रवार को अपनी एक फिल्म के प्रचार के सिलसिले में उज्जैन में थे और यहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन भी किए। लेकिन अक्षय को लेकर यहां एक विवाद भी खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


कार के शीशे में लगी थी काली फिल्म 
अक्षय सुबह इंदौर एयरपोर्ट से होकर उज्जैन एक सफेद रंग की ऑडी कार में आए थे। इस कार के शीशे पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, जिसके इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। मामले ने तूल पकड़ा तो उज्जैन के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 



500 रुपये का होता है जुर्माना 
दरअसल, नियमों के अनुसार गाड़ियों में पारदर्शी शीशे लगे होने चाहिए ताकि उसमें बैठे लोगों को देखा जा सके। सामने से 70 फीसदी और किनारे से 50 फीसदी पारदर्शी होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में 500 रुपये का चालान करती है और काली फिल्म भी उतरवा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी साथ थे अक्षय  
उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के दौरान पंकज त्रिपाठी भी अक्षय कुमार के साथ थे। पंडित आशीष पुजारी ने अक्षय कुमार से पूजा कराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें