फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: भाजपा नेता के सूने मकान में चोरी, पीछे की दीवार फांदकर आए थे चोर; बड़ी वारदात को दिया अंजाम

Thu, 17 Apr 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

MP News: भाजपा पदाधिकारी के घर हुई चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है
विज्ञापन
चोरों ने इस तरह अस्त-व्यस्त कर दिया घर का सामान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा शहर के बैजनाथ धाम कॉलोनी में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सितेश सिंहल के सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के आभूषण व नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है।

जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे बनी दीवार फांदकर अंदर घुसे और मुख्य गेट को तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने घर की अलमारियों को तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया और घर का सारा सामान बिखेर दिया।

इस दौरान मकान के ऊपर रहने वाले किराएदार ईश्वर जायसवाल अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे। जब वे सुबह लौटे तो घर का दरवाजा टूटा और सामान बिखरा पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक सितेश सिंहल को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पढे़ं: सोमयज्ञ में शामिल हुए मंत्री विजयवर्गीय, कहा- भस्मासुर जैसे नेताओं को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस    

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर भाजपा पदाधिकारी के घर हुई चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है और हर संभव दिशा में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें