फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: मां बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, एसपी को दिया आवेदन; केस दर्ज करने की मांग

Tue, 03 Mar 2026 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

आगर जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी का मामला सामने आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चप्पल बरामद कर ली गई है, जबकि अधिकारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार द्वारा की गई शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस बार चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक नायब तहसीलदार की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। दर्शन से पूर्व उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर उनकी चप्पल वहां नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे गए

विज्ञापन

इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और पूछताछ में उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार भी की है।

ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और नलखेड़ा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में आए दिन चप्पल और अन्य सामान चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आवेदन दिया है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी

विज्ञापन

वहीं, नलखेड़ा थाना टीआई नागेश यादव ने बताया कि चप्पल चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी मंदिर परिसर से पूर्व में महिला श्रद्धालुओं के सोने के आभूषण चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिनका अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। हालांकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नायब तहसीलदार की चप्पल बरामद कर ली गई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें