फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की खुदकुशी का मामला: आरोपी इंस्पेक्टर को नहीं पकड़ पाई पुलिस, परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 28 Jun 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस उत्पीड़न से दो भाइयों की मौत के मामले का आरोपी इंस्पेक्टर अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में दो भाइयों की खुदकुशी के मामले में नामजद इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार के घर बृहस्पतिवार को इक्का-दुक्का लोग ही सांत्वना देने पहुंचे। अब सपा, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उधर, परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सादाबाद पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर रूपधनु निवासी संजय सिंह और उनके भाई होमगार्ड प्रमोद ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा हरिओम अग्निहोत्री को जेल भेजा। अब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की गिरफ्तारी होनी है।

25-25 लाख मुआवजे की मांग
भारतीय किसान यूनियन भानू भी प्रशासन की खिलाफत कर सकती है। राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सरकार से पीड़ित परिवार को 25- 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वीडियो 6 मिनट 4 सेकंड का है। आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें