फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: जिला मुख्यालय पर धर्म स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर, प्रशासन ने सभी धर्म गुरुओं के साथ की बैठक

Mon, 27 May 2024 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

सीएम के निर्देश के बाद जिला मुख्यालय पर सभी धर्म गुरु सदर और मस्जिदों के संचालकों की मीटिंग हुई। कई लोगों ने धार्मिक जगह पर लगे लाउड स्पीकर को स्वेच्छा से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
धर्मस्थलों पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनाव खत्म होते एक बार फिर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने को लेकर आदेश दिए हैं, जिसका असर भी रविवार को देखने को मिला है। पूर्व में इसके पालन में जिले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउड स्पीकर को हटाया था। बाद में कार्रवाई थम गई थी। ऐसे में पुन: लाउड स्पीकर की आवाज बढ़ गई। 

विज्ञापन


ऐसे में गत दिवस मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम भोपाल में कानून व्यवस्था की बैठक में लाउडस्पीकर और डीजे पर नियंत्रण के साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए रविवार को ही पुलिस व प्रशासन एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान जिलेभर में धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटाए गए। 

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए हमने जिला मुख्यालय पर सभी धर्म गुरु सदर और मस्जिदों के संचालकों की मीटिंग ली है। कई लोगों ने धार्मिक जगह पर लगे लाउड स्पीकर को स्वेच्छा से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें