मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए बहुत से कानून बनाए गए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी महिला संबंधित अपराधों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसा ही एक मामला आगर- मालवा जिले से निकलकर सामने आया है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आगर जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के अंर्तगत पीपलिया नानकार गांव निवास करने वाले प्रेम सिंह का अपनी पत्नी के साथ हुए पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी को लाठी से इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस के अनुसार घटना का कारण पारिवारिक विवाद ही निकलकर सामने आ रहा है।
एडिशनल एसपी निशा रेड्डी के मुताबिक, सुसनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपलिया नानकार गांव में प्रेमी बाई नामक महिला की हत्या हुई है, जिसे अंजाम उसके ही पति ने दिया है, जिसका नाम प्रेम सिंह हैं। दोनों के बीच परिवारिक विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।