फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गांव पहुंचने से पहले ही काल के गाल में समा गए दो युवक

Fri, 11 Aug 2023 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

Agar Malwa: आगर जिले में गुरुवार देर रात सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के आगर जिले में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई, जिनका शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। बताया जा रहा है कि आगर मालवा जिले के मलवासा गांव में निवास करने वाले 25 वर्षीय धर्मेंद्र पिता विक्रम लाल और 16 वर्षीय राजपाल राव पिता नारायण लाल आगर मालवा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया भरकर गांव ले जा रहे थे, लेकिन मलवासा पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर बीच में पलट गया, जिसके नीचे दबने के कारण दोनों की मौत गई।
विज्ञापन


कोतवाली थाने के एएसआई रामलाल पंवार के अनुसार दोनों ही लोग बीती रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सरिया लेकर मलवासा गांव की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें