फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगर मालवा: जमीन का नक्शा सुधारने मांगी थी 60 हजार की घूस, 10 हजार लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 04:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

जमीन का नक्शा सुधारने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने पटवारी और कोटवार को पकड़ा है। दोनों पर 60 हजार रुपये मांगने का आरोप है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान कोटवार की जेब से 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
पटवारी और कोटवार रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आगर मालवा में जमीन का नक्शा सुधारने के नाम पर रिश्वत ले रहे पटवारी और कोटवार को रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों कर्मचारियों ने पीड़ित से कुल 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 30 हजार रुपये आवेदक पहले ही दे चुका था। लोकायुक्त पुलिस ने कोटवार की पैंट की जेब से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की।

विज्ञापन


नक्शा सुधार के लिए मांगी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगर के राम मालीपुरा निवासी आशुतोष चौहान ने अपने बड़े पिता चिंतामण चौहान की जमीन का नक्शा त्रुटिपूर्ण होने पर उसमें सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। इस सिलसिले में जब पीड़ित ने पटवारी प्रहलाद सिंह भिलाला और कोटवार संजय कुम्भकार से संपर्क किया तो दोनों ने नक्शा सुधारने के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था लेकिन आरोपी बाकी रकम के लिए दबाव बना रहे थे। परेशान होकर आवेदक आशुतोष चौहान ने 23 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन से इस बात की शिकायत कर दी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें: बैतूल: यात्रियों के लिए सजा बना वोल्वो का सफर, पूरी रात ठंड में हाईवे पर तड़पते रहे लोग, कंपनी ने नहीं ली सुध
विज्ञापन


कोटवार की पैंट से बरामद हुई रकम
सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने आगर में दबिश देकर पटवारी प्रहलाद सिंह भिलाला और कोटवार संजय कुम्भकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। रिश्वत की यह राशि कोटवार संजय कुम्भकार की पैंट की जेब से बरामद हुई।
विज्ञापन


कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक हीना डावर और टीम के सदस्यों द्वारा की गई। लोकायुक्त पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें