फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को अगवा कर सड़क किनारे किया गलत काम

Sun, 04 Jun 2023 09:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

रिश्तेदार के घर निमंत्रण में आई एक युवती को आधी रात लगभग तीन बजे अगवा कर आराेपी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
रेप के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदार के घर निमंत्रण में आई एक युवती को आधी रात घर से अगवा कर उसके साथ सड़क किनारे दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सतना पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी वीरेंद्र चौधरी उर्फ पंकज पिता रामविश्वास चौधरी निवासी गडरा पोस्ट बांधी थाना सिंहपुर सतना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एक युवती 31 मई को अपने गांव से सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रात में वह अपने भाई-भाभी के घर पर ठहरी थी। तभी आधी रात लगभग तीन बजे आरोपी पंकज उर्फ वीरेंद्र वहां पहुंचा। वह युवती को वहां से अपने साथ सोहावल-तिघरा बाईपास रोड पर ले गया। वहां एक सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने अथवा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


फिर भी युवती ने घर आ कर अपने भाई को आपबीती सुनाई। भाई के साथ एक जून को वह अपने गांव चली गई, जहां माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी गई। शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सिविल लाइन रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के एक घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें