फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म नहीं कर पाने पर नाबालिग को जलाया

Tue, 21 May 2013 05:27 PM IST
भिंड
विज्ञापन
विज्ञापन
भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप न कर पाने पर युवक ने उसे जला दिया।
विज्ञापन


घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक बंटी भदौरिया छेड़छाड़ किया करता था।

बंटी पीड़िता को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। इस पर पीड़िता की मां ने आरोपी को फटकार भी लगाई थी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पीड़िता घर पर अकेली थी और मां मंदिर गई थी तब आरोपी बंटी ने पीड़िता के घर आकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।

लड़की के विरोध करने पर दुष्कर्म में सफल न हो पाने से आरोपी ने गुस्से मे लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया और घर से भाग गया।

बुरी तरह जल चुकी लड़की को भिंड के शासकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बंटी भदौरिया के खिलाफ बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पूरे परिवार सहित फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें