फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में 9 साल की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दरिंदगी की नीयत का खुलासा

Sat, 04 Jul 2026 07:41 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने दरिंदगी की नीयत से बच्ची का अपहरण किया था, लेकिन मकान मालकिन की पूछताछ और बच्ची के शोर मचाने से वह वारदात पूरी किए बिना उसे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से 30 जून की सुबह अपहृत हुई 9 वर्षीय स्कूली छात्रा के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कबूल किया कि वह बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने की नीयत से पिता का दोस्त बनकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय आरोपी मनु बहादुर उर्फ अमित, मूल रूप से नेपाल का निवासी है और अशोका गार्डन क्षेत्र में किराये के कमरे में अकेला रहता है। उसने बच्ची को पहले अपने कमरे पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन मकान मालकिन ने बच्ची के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से निकल गया और बच्ची को एमपी नगर की ओर ले गया। ठंडी सड़क पहुंचने पर बच्ची को एहसास हुआ कि आरोपी उसे गलत दिशा में ले जा रहा है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों के जुटने और पकड़े जाने के डर से आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पढ़ें:  'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


पहले भी काट चुका है 10 साल की सजा
अशोका गार्डन थाना के विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक विजय भामरे ने बताया कि आरोपी पहले भी महिला संबंधी गंभीर अपराध में दोषी ठहराया जा चुका है। वह करीब 10 साल की सजा काटने के बाद कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं वह पहले किसी अन्य नाबालिग के खिलाफ भी ऐसे अपराध में शामिल तो नहीं रहा।
विज्ञापन


सेकंड हैंड बाइक से मिली अहम कड़ी
पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पता चला कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले एक मैकेनिक की दुकान से सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें