मध्यप्रदेश के बडवानी जिले में आगरा-मुंबई राजमार्ग पर एक निजी बस की खडे ट्रक से टकरा जाने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी और 23 यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार ठीकरी से तीन किलोमीटर दूर सेगवाल फाटे पर कल रात गलत साइड पर खडे ट्रक से इंदौर से मुंबई जा रही बस टकरा गयी।
दुर्घटना में बस चालक रघुवीर सिंह(55) निवासी इंदौर और अमित कटारिया(20) की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा पांच महिलाओं समेत 23 यात्री भी घायल हो गए।
इनमें से 13 को बडवानी तथा 10 को ठीकरी के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां इनकी खतरे से बाहर बतायी गई हैं।