फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में हादसा: आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार

Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में शराब दुकान के दो कर्मचारियों और ढाबा कर्मचारी की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा जबलपुर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राज फैमिली ढाबा के पास हुआ।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे शराब दुकान के कर्मचारी, ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी सड़क किनारे आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया। ट्रक ने सबसे पहले ढाबे के सामने खड़ी एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप को टक्कर मारी। इसके बाद आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मक्का की फसल से लदा ट्रक इसके बाद पलट गया।

विज्ञापन


पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी का बड़ा बयान, सरकार से नियमावली बनाने की मांग

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अर्जुन आयंक मिश्रा ने बताया कि हादसे में शराब दुकान के कर्मचारी बलराम (37) और मोनू (32) तथा ढाबे के कर्मचारी धर्मेंद्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ढाबा संचालक राजा साहू और उसका एक कर्मचारी शामिल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें