फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ के गढ़ में आप की एंट्री! कांग्रेस रही दूसरे नम्बर पर, पहले थी कांग्रेस की परिषद

Thu, 21 Jul 2022 02:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में न्यूटन चिखली नगर परिषद में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों को पछाड़कर जीत हासिल की है। न्यूटन परिषद के वार्ड नं 7 से गविंद्र गढ़वाल ने विजय हासिल की है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के गढ़ में आप की सेंधमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण चुनाव समझे जाने वाले निकाय चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में आम आदमी पार्टी ने सेंध लगा दी है। सिंगरौली के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में न्यूटन चिखली नगर परिषद में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों को पछाड़कर जीत हासिल की है। दरअसल न्यूटन परिषद के वार्ड नं 7 से गविंद्र गढ़वाल ने विजय हासिल की है। उन्होंने जीत का श्रेयदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है।
विज्ञापन


पहले कांग्रेस का था कब्जा
न्यूटन चीखली नगर परिषद में अभी तक कांग्रेस का कब्जा था।हालांकि अभी भी कांग्रेस ने ही नगर परिषद में पूर्ण बहुमत से कब्जा किया है, लेकिन जनता अब विकल्प तलाश रही है इसका नतीजा यह है कि वार्ड नंबर 7 में आम आदमी पार्टी के गविंद्र गढ़वाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी को 12 वोट से हराया है तो दूसरी तरफ वहीं कांग्रेस यहां पर तीसरे नंबर पर रही जो मंथन का विषय है।

आम आदमी पार्टी पर भरोसा!
कोयलांचल को कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता है। तीन नगर परिषद और एक नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस ने तीनों नगर परिषद पर कब्जा किया है। नगर पालिका में बराबर की स्थिति रही है। ऐसे समय में भी अब जनता विकल्प तलाश रही हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग दोनों पार्टियों की लुभावनी बातों से ऊब गए हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के चलते यहां दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी नहीं जीत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें