फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: रामपुर तानसी में डेंगू से एक युवक की मौत, वायरल फीवर का भी दिख रहा कहर

Wed, 14 Aug 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल के साथ साथ अब डायरिया भी विकराल रूप लेता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार डायरिया का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। हालात यह हो गए है ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में डायरिया के मरीज मिल रहे है।
विज्ञापन
रामपुर तानसी में डेंगू से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू, मलेरिया वायरल का कहर देखने को मिल रहा है। विभाग की इसी लापरवाही के चलते रामपुर तानसी के भाटा ग्राम निवासी एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन मामले के 6 दिन बाद भी विभागीय कोई टीम गांव में नही पहुंची है। वर्तमान समय पर गांव में अभी भी आधा दर्जन से अधिक मरीज डायरिया पीड़ित बताए जा रहे है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भाटा निवासी संजू दर्शमा का स्वास्थ्य पिछले दिनों खराब हो गया था। उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। इस वजह से उसे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उसे सही उपचार नहीं मिल पाया। इस वजह से उसका स्वास्थ्य ओर खराब हो गया। 8 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

डॉ देवेंद्र भालेकर, जिला मलेरिया अधिकारी, का कहना है कि जानकारी मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच रही है। जहां गांव, वार्ड का सर्वे कर जानकरी एकत्रित की जा रही है। वही जिन जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे है। वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है वहीं घरों पर कर्मचारियों द्वारा लार्वा की जांच कर डेंगू लार्वा को नष्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें