फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 25 साल के युवक ने एक साथ खा लीं वायग्रा की 10 गोली, जानें फिर क्या हुआ?

Fri, 11 Dec 2020 04:29 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोपाल में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 25 साल के बाबू नाम के एक शख़्स की वायग्रा खाने की वजह से मौत हो गई। वह दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि उसने वायग्रा की 10 गोलियां एक साथ खा ली थीं। हालांकि, उसने इतनी ज्यादा गोलियां क्यों खाईं, इसका कारण साफ नहीं हो पाया है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

इस मामले की जांच कर रहे पिपलानी थाने के अधिकारी देवीराम अंबे ने बताया कि पटेल नगर स्थित अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर की जांच करने पर बॉडी में सस्पेक्टेड पॉयजन पाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक ने वियाग्रा की 10 गोलियां खाने की जानकारी दी थी। उसकी मौत गोलियों के ओवरडोज को वजह से हुई है।

पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा

जांच अधिकारी अंबे ने बताया कि युवक ने डॉक्टरों को गोलियां खाने का न तो कोई कारण बताया और न ही उसने घर में कोई सुसाइड नोट छोड़ा। परिवार के लोगों ने भी कोई आशंका नहीं जताई है। जांच में सुसाइड के लिए गोलियां खाने की आशंका ज्यादा जताई जा रही है। अंबे ने बताया कि युवक प्राइवेट जॉब करता था। वह अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और बाकी तीन भाई अविवाहित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें