फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: शराबी युवक ने शराब की दुकान पर की फायरिंग, जान बचाकर भागे कर्मचारी, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा

Fri, 02 Dec 2022 01:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में एक शराब दुकान में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी ने बहस होने पर दुकान में फायरिंग कर दी, इस दौरान कर्मचारी वहां से जान बचाने के लिए भाग गए।
विज्ञापन
शराब दुकान पर फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के कोलगंवा थाना क्षेत्र में स्थित बाबूपुर गांव में गोली चलने से सनसनी फैल गई। एक युवक बाइक से शराब दुकान पहुंचा और काउंटर में बैठे कर्मचारियों को निशाना बनाकर एक एक कर दो फायर कर दिए। हालांकि राहत की बात ये है कि गोली किसी कर्मचारी को नहीं लगी। सभी कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन




मामला गुरुवार रात बाबूपुर में खुली लाइसेंसी शराब दुकान का है। आरोपी की पहचाना पतौरा गांव निवासी सागर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर को सागर सिंह शराब दुकान पहुंचा था और कीमत को लेकर कर्मचारियों से बहस हुई थी। रात में सागर दुकान पहुंचा और बाइक से उतरकर बंदूक से शराब दुकान पर दो फायर दाग दिए। गोली चलते ही शराब दुकान के कर्मचारी जान बचाकर भागे। हालांकि आरोपी दोबारा बंदूक लोड कर पहुंचा लेकिन कोई कर्मचारी दुकान में नहीं था। करीब दस मिनट तक आरोपी दुकान के आसपास रहा, शराब के नशे में आरोपी झूमता दिखा। दुकान से कुछ ही दूरी पर बाबूपुर चौकी थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और आरोपी फरार हो गया। घटना की लिखित शिकायत बाबूपुर चौकी में की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें