मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया को पार करते समय एक कार पानी में बह गई। कार में बैठे दोनों लोगों को बचाने का प्रयास चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की थी। नशे में होने के कारण, उन्होंने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया। वे कार के साथ बह गए। हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।