फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने का चलेगा जन आन्दोलन

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
MadhyaPradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल/एजेंसी। प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के लिये शासन स्तर पर व्यापक कदम उठाने के साथ इस कार्य को जन आन्दोलन बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अमरकंटक, ओरछा तथा चित्रकूट के प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इन नगरों का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण विभाग की बैठक में कहा कि प्रदेश के नगरों के पर्यावरण तथा विकास संबंधी मसलों पर निर्णय लेने के लिए सभी नगर निगम तथा अन्य बडे़ शहर की भोपाल में बैठकें बुलाई जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासकीय विभागों को पृथक-पृथक भवन बनाने के लिये भू-खण्ड उपलब्ध कराने की जगह इंटीग्रेटेड काम्पलेक्स बना कर कार्यालय स्थापित करने की सुविधा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें