फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में खाना खाकर 95 लोग बीमार, दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Jul 2020 01:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के गुना शहर में शादी का खाना खाने से 95 लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमारों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। रेलवे कर्मचारी दीपक पंथी की शादी के मौके पर सोमवार शाम को लोगों के लिए खाने का आयोजन किया गया था। इसमें 250 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन


हालांकि, प्रशासन ने शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा रखी है। उसके बाद भी समारोह में 250 से ज्यादा लोग शामिल हुए। रात 12 बजे तक खाना चला। खाने के दो से तीन घंटे बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। 

लोगों की हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में लोगों की कतार लग गई। रात 10 बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक लोग इलाज कराने आते रहे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के कारण रात में सभी डॉक्टरों को अस्पताल बुला लिया गया। 
विज्ञापन


समय पर इलाज मिलने से सभी की स्थिति में सुधार है। लोगों से मिलने के लिए तहसीलदार निर्मल राठौर अस्पताल पहुंचे। लापरवाही के मामले में दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें