फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बन गया वहशी, बलात्कार के बाद बहन की हत्या की

Wed, 22 May 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक सात साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


18 वर्षीय आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है। पुलिस ने आरोपी को मंदसौर जिले से 25 किलोमीटर दूर मल्हारगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी हनी ने यह स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में पीड़िता की गला दबाकर हत्या की और उसकी लाश पानी के टैंकर में फेंक दी।

पीड़िता मंदसौर से मल्हारगढ़ अपने दादा-दादी के पास गर्मियों की छुट्टियां मनाने आई थी।

घटना के बाद गुस्साए रहवासियों ने स्थानीय पुलिस थाने का घेराव करके मांग की, कि अपराधी को उनके हवाले कर दिया जाए।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें